Logo
March 29 2024 12:17 PM

कैंसर पीड़ित लड़की से किया दो युवकों ने गैंगरेप

Posted at: Dec 11 , 2017 by Dilersamachar 10249

दिलेर समाचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 16 साल की एक लड़की के साथ पहले तो दो लड़कों ने गैंगरेप किया और जब उसने मदद के लिए एक बाइक सवार से गुहार लगाई तो उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। यह लड़की लखनऊ के बाहरी इलाके सरोजिनी नगर के एक गांव की रहने वाली है। जिन दो लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया, उनमें से एक उसकी जान-पहचान का है। लड़की ब्लड कैंसर से पीड़ित है और पिछले पांच सालों से लखनऊ के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पीड़ित लड़की शनिवार शाम को लोकल मार्केट गई थी। वहां उसके पहचान का लड़का शुभम मिला, जिसने अपनी बाइक से उसे घर छोड़ने की बात कही। जब लड़की उसकी बाइक पर बैठकर रवाना हुई तो वह बाइक लेकर एक सुनसान जगह पर पहुंच गया जहां उस लड़के का एक अन्य साथी सुमित मौजूद था। दोनों लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। रात में करीब 11 बजे दोनों लड़के पीड़ित लड़की को सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गए।
 

ये भी पढ़े: कोहरे ने मचाया कोहराम, रद्द हुई 10 रेलगाड़ियां

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED