Logo
April 20 2024 10:04 AM

UP : बहराइच में बोले PM मोदी कहा- महाराजा सुहेलदेव ने अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाया

Posted at: Feb 16 , 2021 by Dilersamachar 10433

दिलेर समाचार, लखनऊ ।  देश की आजादी में बड़ी भूमिका अदा करने वाले महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर आज उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ा सम्मान देगी। बहराइच में मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल की आधारशिला रखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्तौरा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री को राजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा पयागपुर रियासत के यशवेंद्र प्रताप सिंह ने भेंट की। मुख्यमंत्री के दीप पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से व उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल वर्चुअल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले, राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव की जन्मभूमि और ऋषि मुनियों ने जहां तप किया, उस पावन धरती बहराइच को नमन करता हूं। पीएम मोदी ने वसंत पंचमी की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि आज महाराजा सुहेलदेव के नाम पर बने मेड‍िकल कॉलेज को एक नया भवन भी मिला है। यह बहराइच के जीवन के लोगों को आसान बनाएगा। इसका लाभ आसपास के श्रावस्‍ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर के साथ ही नेपाल से आने वाले मरीजों को भी मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का इतिहास सिर्फ वह नहीं है, जो देश को गुलाम बनाने वालों या गुलामी की मानसिकता के साथ इतिहास लिखने वालों ने लिखा है। भारत का इतिहास वो भी है, जो भारत के सामान्‍य जनने,  लोकगाथाओं में रचा-बसा है। जिसे पीढ़‍ियों ने आगे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी बढ़ाते रहते हैं।

ये भी पढ़े: पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने दिया खास मैसेज

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED