Logo
March 29 2024 07:33 PM

अमेरिका ने पेरिस समझौते से हटने का अपना इरादा UN को बताया

Posted at: Aug 5 , 2017 by Dilersamachar 9776

दिलेर समाचार, वाशिंगटन। अमेरिका ने वर्ष 2015 में हुए ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते से जल्दी से जल्दी हटने के अपने फैसले की औपचारिक जानकारी संयुक्त राष्ट्र को दे दी है। यह खबर विदेश मंत्रालय ने दी है। अमेरिका की ओर से संयुक्त राष्ट्र को दी गई यह जानकारी अमेरिकीराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हाल ही में की गई उस फैसले की घोषणा के अनुरूप है, जो उनके चुनावी वादों में से एक था। लेकिन इस समझौते की शर्तों के अनुसार, अमेरिका चार नवंबर 2020 तक इस समझौते से पूरी तरह अलग नहीं हो सकता। वह दिन अमेरिका में अगले राष्ट्रपति चुनाव का अगला दिन होगा।इसका अर्थ यह है कि अगले अमेरिकी राष्ट्रपति इस समझौते में दोबारा शामिल हो सकते हैं। पेरिस समझौते का उद्देश्य धरती को औद्योगिक काल की शुरूआत के तापमान से दो डिग्री अधिक गर्म होने से बचाना है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को एक पत्र सौंप दिया है। यह पत्र पेरिस समझौते से जल्द से जल्द अलग होने के अमेरिका के इरादे के बारे में है।

 

ये भी पढ़े: अजीब परम्परा इस जगह उधार मांगकर अंडरगारमेंट्स पहनती है दुल्हन

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED