Logo
April 19 2024 09:32 PM

वीडियो : जारी हुआ ‘भूल भुलैया 2’ फिल्म का टीजर

Posted at: Apr 14 , 2022 by Dilersamachar 9299

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के प्रमोशंस का आगाज करते हुए गुरुवार को इसका नया टीजर जारी किया गया है, जिसमें कार्तिक आर्यन के रूह बाबा लुक की झलक रिवील की गयी है। टीजर कार्तिक ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। टीजर के साथ कार्तिक ने लिखा- रूह बाबा आ रहे हैं। सावधान मंजूलिका।

बता दें, भूल भुलैया का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। टीजर की शुरुआत मंजूलिका की आवाज से होती है, जिसमें बंगाली भाषा में वो अपना गाना गुनगुना रही है। मंजूलिका को अभी दिखाया नहीं गया है, बस एक घर के दृश्य ही दिखाये गये हैं। इसके बाद भूल भुलैया की शीर्षक धुन बजती है और कार्तिक आर्यन के किरदार की एंट्री होती है। उन्हें रूह बाबा के किरदार में दिखाया गया है। शरीर पर बाबा जैसा काले रंग का लिबास और सिर पर कपड़ा बांधे हुए। टीजर में राजपाल यादव के किरदार की भी झलक दिखायी गयी है।

भूल भुलैया 2 फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक और राजपाल यादव के साथ संजय मिश्रा, तब्बू और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है।

ये भी पढ़े: JNU Campus के गेट पर हिंदू सेना ने लगाए भगवा झंडे

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED