Logo
April 19 2024 08:53 AM

Reception के अगले दिन साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए विराट-अनुष्का

Posted at: Dec 28 , 2017 by Dilersamachar 9766

दिलेर समाचार, मुंबई: इटली में गुपचुप शादी के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ग्रैंड रिसेप्शन पहले नई दिल्ली और फिर 26 दिसंबर को मुंबई में हुआ. वेडिंग सेरेमनी खत्म होने के बाद जोड़ी साउथ अफ्रीका टूर के लिए रवाना हो चुकी है. गुरुवार दोपहर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए. इस दौरान विराट ट्रैक सूट में नजर आए जबकि अनुष्का शर्मा मोनोक्रोम जम्पसूट और ब्लैक जैकेट पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. 
विराट-अनुष्का नया साल साउथ अफ्रीका में मनाएंगे. जनवरी के पहले हफ्ते में अनुष्का अकेले मुंबई लौटेंगी. मुंबई आकर अनुष्का आनंद एल. राय की शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर अनाम फिल्म की शूटिंग करेंगी. फरवरी में अनुष्का अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग शुरू करेंगी. साथ ही साथ वह अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'परी' का प्रमोशन भी करेंगी. अनुष्का शर्मा स्टारर यह हॉरर फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी. 
 
मालूम हो कि, 26 दिसंबर को मुंबई की 'द सेंट रेजिस' होटल में रखी गई रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के साथ कई स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज मौजूद रही. अमिताभ बच्चन, रेखा, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित समेत कई सेलेब्स पार्टी का हिस्सा बने. 


बता दें, विराट और अनुष्का की शादी इटली में 11 दिसंबर को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ हुई. हल्दी, मेंहदी, फेरे से लेकर रिसेप्शन तक जोड़े ने जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे. विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था. अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना. यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है. 

ये भी पढ़े: अंडर-19 टीम से मिले विराट कोहली, पृथ्वी शॉ के बारे में यह कहा...

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED