Logo
April 24 2024 03:08 PM

परी का टीजर देखकर, अनुष्का शर्मा से डरने के लिए विराट कोहली

Posted at: Feb 7 , 2018 by Dilersamachar 9896

दिलेर समाचार, अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' का नया टीजर जारी हुआ है। ये टीजर बता देता है कि अनुष्का की यह फिल्म हॉरर जॉनर को अगले स्तर पर ले जाएगी।

 

एक मिनट का यह टीज़र रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें अनुष्का के दुष्ट रूप की झलक भी देखी जा सकती है। आखिरी सीन बेहद खतरनाक है जिसमें अनुष्का शर्मा बेड़ियों में कैद नज़र आ रही हैं। इसमें म्यूजिक भी डरावना दिया गया है। इस दौरान अनुष्का शर्मा के चेहरे पर गंभीर उदासी भी दिख रही है और क्रूरता भी।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म 'परी' का नया टीज़र रिलीज़ किया है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा परमब्रत चटर्जी, रिताभरी चक्रवर्ती और रजत कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म एक सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है। बता दें कि, यह फिल्म अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के भाई भी सह-निर्माता हैं।

 

बताते चलें कि, अनुष्का शर्मा हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी की है। यह उनकी शादी के बाद पहली होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है जो कि 2 मार्च को रिलीज़ होगी। इसके साथ अनुष्का शर्मा को फिल्म जीरो में भी देखा जा सकेगा जिसमें शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ भी हैं।

ये भी पढ़े: अगले 15 दिन में शुरू हो जाएगी अवैध कॉलोनी को वैध करने की प्रक्रिया

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED