Logo
April 20 2024 03:04 PM

नहीं थे सर्जरी के पैसे तो घर पर ही काट दिया मां का पैर

Posted at: May 20 , 2018 by Dilersamachar 9841

दिलेर समाचार, अहमदाबाद। यहां एक बेटे ने अपनी मां का पैर घर पर ही काट दिया। ऐसा उसने इसलिए किया क्‍योंकि उसके पास मां के इलाज एवं ऑपरेशन के लिए पैसे नहीं थे। उसकी मां को पैर में गेगरीन था, जिसके चलते पैर काटरना जरूरी हो गया था।

पंचमहाल जिले के घोघंबा तहसील के राजगढ़ गांव के गुलाव चौहान नामक युवक राज्य परिवहन निगम में ड्राइवर के पदर पर काम करता है। उसकी मां को शुगर की बीमारी है।

वृद्ध मां के पैर में गैगरीन हो गया था। घाव ठीक नहीं होने पर पुत्र गुलाब चौहान अक्सर डॉक्टर से सलाह मशविरा करता रहता था। डाक्टर उसे पैर कटवाने की सलाह देते थे।

अब तक गुलाब चौहान मां के इलाज पर बहुत खर्च कर चुका था। उसके पास रुपये नहीं थे। उसने निर्णय कर लिया कि वह खुद ही अपनी मां का पैर काट डालेगा।

उसने इसमें मदद के लिए अपने दो बहनों को भी बुला लिया था। उसने इस प्रकार के ऑपरेशन के लिए आवश्यक सामान भी मंगवा लिया था।

उसने खाट पर अपनी वृद्ध माता को बैठाकर बहनों की सहायता से मां के पैर काट डाले। उसने इसका वीडियो भी तैयार किया है।

ये भी पढ़े: Trade War खत्म करने को राजी हो गए अमेरिका और चीन

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED