Logo
April 19 2024 11:44 PM

Weather Update Delhi: दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री

Posted at: Jun 7 , 2021 by Dilersamachar 9913

दिलेर समाचार, नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम को हल्की बारिश (Rain) हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर या शाम को आंधी चलने का अनुमान है.' साथ ही अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना भी जताई गई है. वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 54 प्रतिशत दर्ज किया गया.

इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली के तापमान में गिरावट आई थी. शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी थी. दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.9 मिलीमीटर बारिश (Rain) दर्ज की गयी जबकि सुबह में नमी का स्तर 63 प्रतिशत था.

सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम तापमान है. मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर और शाम में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. शनिवार को अधिकतम तापामान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम मौसम में अचानक बदलाव होने से दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. इससे करीब 80 स्थानों पर पेड़ उखड़ गए. बारिश होने से दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है.

ये भी पढ़े: केंद्र ने क्यों लगाई केजरीवाल सरकार की घर-घर राशन योजना पर रोक?

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED