Logo
April 19 2024 01:03 AM

Weather Updates: दिल्ली-NCR में घना कोहरा, जानें अपने राज्य का हाल

Posted at: Feb 13 , 2021 by Dilersamachar 9766

दिलेर समाचार, नई दिल्ली । Weather Updates Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में एक बार से कोहरे की वापसी हो गई है। सुबह-शाम की ठंड के बीचे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज सुबह फिर से कोहरे का सामना करना पड़ा। इस कोहरे के चलते विजिबलिटी भी कम दर्ज की गई। दिल्ली हवाई अड्डे पर कम विजबलिटी रही। इसका प्रभाव फ्लाइट्सों और ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। हालांकि, अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य गति से फ्लाइ्टस चल रहीं हैं। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बताया था कि 11 और 12 फरवरी को दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। उधर,  माना जा रहा है कि उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड की वापसी होगी। यानी अभी हरियाणा, यूपी, बिहार के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

यूपी में इन दिनों लगातार मौसम बदल रहा है। यहां पर भी अब ठंड जाने का एहसास होने लगा है, लेकिन सुबह शाम की ठंड यहां भी बनी हुई है। वहीं कई इलाको में कोहरे की समस्या दर्ज की जा रही है। यहां पर स्थित गोरखपुर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की चल रही है। वहीं बात अगर राजधानी लखनऊ की करें तो यहां पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 1.5 डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। वहीं यूपी में स्थित आगरा में शुक्रवार सुबह बादल छाने के साथ चली सर्द हवा। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में तेज धूप और शाम को शीललहर चलने की आशंका जता गई है और वहीं रात के समय गलन बराकरा रहेगी।

ये भी पढ़े: पूर्वी लद्दाख का दौरा करेगी रक्षा मामलों की संसदीय समिति

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED