Logo
April 20 2024 10:14 AM

जनता का सेवक जब सम्राट की तरह व्यवहार करे तो उसे उसकी कुर्सी से हटा देना चाहिये: डॉ. अरविंद सिंह

Posted at: Apr 1 , 2019 by Dilersamachar 9930

दिलेर समाचार, नॉएडा/ग्रेटर नॉएडा गौतमबुद्ध नगर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने नॉएडा व ग्रेटर नॉएडा क्षेत्र और उसे सटे गावों में जनसभाएं की। डॉ. अरविंद ने घोडी बछेड़ा दुजाना, कच्हडा, स्वर्ण नगरी मार्किट, सेक्टर 36, अल्फा 1 मार्किट, डेल्टा 3, निठारी, बरौला मोनू, सेक्टर 48 व 93, छिजारसी, शाहबुद्दीन, बीरो देवी, सेक्टर 8 मस्जिद सहित अन्य निकटवर्ती इलाकों में जनसंपर्क करते हुए लोगों का आगामी चुनाव में आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने वादा किया था कि किसानों की आमदनी दोगुनी की जाएगी परंतु आज तक देश के अधिकतर किसान कर्ज में डूबे हैं। देश में पिछले 5 सालों के दौरान हर एक घंटे में एक किसान कर्ज के चलते आत्महत्या करता है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो अन्नदाता अपने खून-पसीना, आंसू बहाकर खेती करके 120 करोड़ लोगों का पेट भरते हैं वही मजबूर हैं आत्महत्या करने के लिए और सरकार का कोई भी ध्यान नही देता बल्कि सरकार किसानो की जमीनों को जबरन हड़पने का प्रयास करती है। उचित मुआवजा भी किसानों को नही दिया जाता, देश के 15 सबसे अमीर लोगों के साड़े तीन लाख करोड़ माफ़ किये जो आप लोगों का है परंतु किसानो के कर्ज इस सरकार में माफ़ नही किये जाते, मैं चाहता हूं कि यह बात आप समझे और इस चुनाव में किसानों के लिए काम करने वाली पार्टी कांग्रेस को वोट दें।

उन्होंने बताया कि मैंने सभी गांव का भ्रमण किया मैंने देखा कि मौजूदा सांसद महेश शर्मा खुद एक डॉक्टर हैं, उन्होंने मेडिकल सुविधाओं के विकास के लिए कुछ नही किया अपने कार्यकाल में न ही उन्होंने सरकारी अस्पताल खुलवाए, न गांव में डिस्पेंसरी खुलवाई। और आप को बता दे कि हम चुनाव में एक जनता का सेवक चुनते हैं और जब वह सेवक एक सम्राट की तरह व्यवहार करने लग जाता है तो वह समय होता है उसे उसकी कुर्सी से हटाने का। जनसंपर्क के दौरान नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम नागर, अल्पसंख्यक मेरठ मंडल अध्यक्ष लियाकत चौधरी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिरेश सिंह नागर एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

ये भी पढ़े: आज एक और इतिहास रचेगा इसरो, पहली बार होने वाला है ये काम

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED