Logo
April 25 2024 02:43 PM

रिलेशनशिप में जब करने के लिए नहीं हो बाते तो अपनाएं ये तरीके

Posted at: Aug 26 , 2017 by Dilersamachar 9801

जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप बढ़ाने के लिए सोच रहे होते हैं तो ऐसे में बहुत सारी चीजें बेहद मायने रखती हैं। जैसे कि आपका अपने पार्टनर के साथ व्यवहार कैसा हैया फिर आप उनके प्रति अपने प्यार को किस तरह से जाहिर कर रहे हैं। किसी के साथ अपनी रिलेशनशिप मजबूत करने के यूं तो कई तरह के उपाय होते हैंलेकिन उनमें आप दोनों की बातचीत सबसे ज्यादा मायने रखती है। सहज और प्रभावी कम्यूनिकेशन आप दोनों के रिश्ते को काफी मजबूती दे सकती है। इसके लिए आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि किस तरह से आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत करेंगे तो आप उसे बेहतर प्रभावित कर पाएंगे।

रिलेशनशिप में बातचीत का सबसे ज्यादा योगदान होता है। जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उससे ज्यादा से ज्यादा बात करना चाहते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि हमारे पास करने के लिए कोई बात नहीं बचती। ऐसे में आपको क्या करना चाहिएआज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

फ्यूचर प्लांस के बारे में –  आप अपने पार्टनर से अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में बता सकते हैं। इससे वह आपसे काफी जुड़ाव महसूस करेगी। लड़कियां अक्सर उन लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं जो हमेशा अपने भविष्य की ओर देखते हैं और इस दिशा में काम करते हैं।

उसके फैमिली मेंबर्स के बारे में –  आप अपने पार्टनर के दोस्तों,फैमिली मेंबर्स के बारे में बात करें। इसके अलावा आप उसकी पसंद-नापसंद के बारे में भी बात कर सकते हैं। इससे उसे ऐसा लगेगा कि आप उसमें इंटरेस्टेड हैं।

जिंदगी के प्रति नजरिया   जिंदगी को लेकर उसके नजरिए को लेकर उससे बात करें। इससे आपको उसके फ्यूचर प्लांस और उसके जीवन के लक्ष्यों के बारे में आप बेहतर जान पाएंगे,जो कि एक मजबूत रिश्ते की अहम जरूरत है।

अपने सीक्रेट्स के बारे में  अगर आपकी जिंदगी में कुछ ऐसे सीक्रेट्स हैं जिसे आपने किसी से नहीं बताया हैतो ये सही मौका है। आप अपने सीक्रेट्स उसके साथ शेयर कर उसका विश्वास जीत सकते हैं।

अपनी अच्छी यादों के बारे में   अपने बचपन की यादों के बारे में या फिर अपने पुराने दिनों के बारे में बताना भी आपसी बातचीत का एक विषय हो सकता है। इन बातों में आप अपने पहले क्रश के बारे में,अपनी पहली ड्रिंक के बारे में या फिर अपने किसी ऐसी टीचर के बारे में बात कर सकते हैं जो आपको बेहद पसंद थी।

ये भी पढ़े: उमर अब्‍दुल्‍ला, बोले- इस कंपनी के विमान से यात्रा नहीं करूंगा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED