Logo
April 20 2024 07:14 AM

किस दिशा में लगाएं कौन-से रंग का पर्दा, जानिए वास्तु शास्त्र से

Posted at: Oct 18 , 2017 by Dilersamachar 10460

दिलेर समाचार एक जमाना था, जब लोग घरों में परदे नहीं चिक का उपयोग करते थे। समय के साथ परपंरा बदली और लोग कमरों को भव्यता प्रदान करने के लिए रंग-बिरंगे व डिजाइनर परदों का उपयोग करने लगे। यही नहीं, लोग अब परदों को कमरे के रंग के मैचिंग के हिसाब से खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं।

आजकल लोग वास्तु को लेकर इतने सजग हो गए है कि वास्तु का ध्यान रखते हुए ही परदों की खरीदारी की जाती है। पहले एक परदे से ही काम चल जाता था, लेकिन लोग अब घर को नया लुक देने के लिए चुन्नटदार परदे खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, जिससे लोगों को एक की जगह दो परदे खरीदने पड़ते हैं।

घरों में सामान को वास्तु की दिशा के अनुसार तो रखा ही जा रहा है, वहीं दिशा के अनुसार रंग का संयोजन किया जा रहा है। परदे भी इसी के अनुसार लगाए जाते हैं।

आइए जानते हैं किस दिशा/कोण में कौन-से रंग का परदा वास्तु के अनुसार लगाया जाना चाहिए।

* ईशान कोण में सफेद रंग तथा क्रीम, हल्के पीले रंग के परदे लगाना लाभदायी होता है।

* आग्नेय कोण में लाल रंग, मेहरून व सिंदूरी रंग का परदा लगाना चाहिए।

* नैऋत्य कोण में हरा, काला परदा लगाना चाहिए।

* वायव्य कोण में नीला, स्लेटी व बैंगनी कलर का परदा लगाना चाहिए।

ये भी पढ़े: इस दि‍वाली घर का इंटीरियर बदलना चाहते हैं आप तो काम आएंगे ये 5 टिप्स

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED