Logo
April 19 2024 01:26 AM

आखिर क्यों राहुल गांधी को दंग कर गई ये महिला

Posted at: Nov 3 , 2017 by Dilersamachar 9921

दिलेर समाचार, अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जहां दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल का रोड़ शो, रैलियां और उनका लोगों से मिलना लगातार चर्चा में बना हुआ है।

अब एक आशा वर्कर से राहुल की मुलाकात और खासतौर पर दोनों का हाथ मिलाना खबरों में है। दरअसल, राहुल वलसाड़ में थे, जहां आशा कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं।

राहुल इन महिलाओं के बीच पहुंचे, उनसे मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। इसी दौरान कैलाशबाई नामक कार्यकर्ता के साथ हाथ मिलाया। इसके बाद राहुल ने कहा कि मैंने हजारों के साथ हाथ मिलाया, लेकिन कैलाशबाई जितना मजबूत हाथ किसी का नहीं था।

बाद में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो इन सभी महिलाओं को स्थायी नौकरी दी जाएगी।

ये भी पढ़े: शराब के कारोबारियों संपत्ति ज़ब्त करेगा प्रवर्तन निदेशालय

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED