Logo
April 20 2024 02:48 PM

...तो कांग्रेस शासित इन राज्यों में सस्ता़ हो जाएगा पेट्रोल और डीजल

Posted at: Sep 9 , 2018 by Dilersamachar 9675

दिलेर समाचार, शिमला: पंजाब और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल जल्दी ही सस्ता हो सकता है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने रविवार को यह जानकारी दी. पाटिल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस शासित पंजाब और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों को पेट्रोलियम उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के लिए पहले ही कहा जा चुका है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वैट में दो प्रतिशत की कमी की थी.

पाटिल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरोध में सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद हिमालच प्रदेश में भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रभावी होगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान आवश्यक सामग्रियों के दाम तेजी से बढ़े हैं.

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान कच्चे तेल का दाम काफी उच्च स्तर पर था पर इसके बाद भी देश में पेट्रोलियम उत्पादों की दरें कम थीं. उन्होंने कहा कि जनता 2019 के आगामी चुनाव में भाजपा को सबक देगी. पेट्रोल और डीजल की कीमतें रविवार को एक नये रिकॉर्ड पर पहुंच गईं. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और रुपये में गिरावट से ईंधन की कीमतों में तेजी बनी हुई है. सरकारी ईंधन विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे और डीजल की 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई. दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत 80.50 रुपये और डीजल की कीमत 72.61 रुपये प्रति लीटर हो गई. यह ईंधन की कीमत का नया उच्च स्तर है.

ये भी पढ़े: 12 सितंबर को है हरतालिका तीज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और महत्व

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED