Logo
April 20 2024 12:00 AM

क्या “गोल्ड” से बदल जाएगी भारत में हॉकी की स्थिति...?

Posted at: Jul 19 , 2018 by Dilersamachar 9677

दिलेर समाचार, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म “गोल्ड” रिलिज़ से पहले ही सुर्खियों में है ,1948 में लंदन में हुए 14वें ओलम्पिक पर बनी यह फिल्म इस साल  स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जब भारत ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में शिरकत की थी और देश को पहला गोल्ड मेडल मिला था। भारतीयों द्वारा जीत हासिल करने के सपने और 1948 में हुए लंदन के 14वें ओलम्पिक खेलों में एक साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीतने की कहानी को फिल्म मे फिल्मांकन किया गया है।

इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार ने कहा था कि, हमारे पास 18-19 स्वर्ण पदक है, जो अगर गिनती की जाए तो कॉमनवेल्थ में सबसे अधिक है। कॉमनवेल्थ में इतने स्वर्ण पदक जीतना भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। अक्षय ने यह भी कहा था कि, हॉकी हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खेल है। हॉकी ही पहला ऐसा खेल है जिसने हमें 1948 में एक स्वर्ण पदक जिताया था। मुझे आशा है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तो यह हॉकी को इसका हक दिलाने में मददगार साबित होगी, और इस फिल्म को देखने के बाद  भारत में हॉकी को लेकर चीजें बदल जाएंगी। अक्षय ने यह भी कहा कि, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले कई  लोगों को पता नहीं था कि हमें हमारा पहला स्वर्ण पदक 1948 में मिला था। यह फिल्म मेरे लिए और हमारे देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है इस फिल्म के माध्यम से लोगो को  पता लगे कि हमारा अतीत क्या था और हमारा इतिहास क्या था।  फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के साथ मिल कर काम कर रहे है। टेलीविजन की दुनिया की प्रसिद्ध अभिनेत्री मौनी रॉय  “गोल्ड” के साथ ही बॉलीवुड में अपना पहला  कदम रखने जा रही  हैं। इस फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फिल्माया गया है।  

ये भी पढ़े: चुनावी साल में सुस्त पड़ी बजट की राशि खर्च करने की रफ्तार

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED