Logo
April 24 2024 09:23 PM

रेसलर दि ग्रेट खली की बायोपिक में दिख सकते हैं सुशांत सिंह राजपूत

Posted at: Sep 21 , 2017 by Dilersamachar 9696

दिलेर समाचार: बॉलिवुड में बायोपिक बनाने का कल्चर नया नहीं है, लेकिन हाल में बायोपिक फिल्मों को मिली सफलता के बाद ऐसी फिल्मों में तेजी आई है। भाग मिल्खा भाग, मैरीकॉम, अजहर, एम एस धोनी और दंगल की सफलता के बाद अब दि ग्रेट खली पर बायोपिक बनाने की तैयारी है। खास बात यह है कि क्रिकेटर एम एस धोनी कीबायोपिक में उनका किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत को खली का रोल भी ऑफर किया गया है। 

डब्लूडब्लई में देश का नाम ऊंचा करने वाले रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ दि ग्रेट खली की बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत को टाइटल रोल ऑफर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत ने रोल के लिए हामी भी भर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने फिल्म बनाने के लिए खली से राइट्स भी खरीद लिए हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का मानना है कि सुशांत खली के रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।

खली की लंबाई 7 फीट 1 इंट और वजन 157 किलो। ऐसे में सुशांत को वीएफएक्स के जरिए भी इतना लंबा और भारी दिखाना मुश्किल होगा। अगर सुशांत खली के रोल के लिए तैयार हो जाते हैं यह तो उनकी तीसरी बायोपिक होगी। एमएस धोनी के बाद वह पैरालंपिक गोल्ड मेडल विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं।
 

ये भी पढ़े: भोजपुरी अभिनेता का घिनौना कांड,इसे पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED