Logo
April 20 2024 09:58 AM

Xiaomi Redmi Note 5 को मिल रहा है एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेटः रिपोर्ट

Posted at: Aug 29 , 2018 by Dilersamachar 9893

दिलेर समाचार, Xiaomi Redmi Note 5 को भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन, खूबसूरत डिज़ाइन और कई लुभाने वाले फीचर के साथ आता है। हालांकि, रेडमी नोट 5 में एक कमी थी। यह एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 के साथ आया। लेकिन Xiaomi एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई वर्ज़न रोल आउट करने का वादा निभाती रही है। अब कई Redmi Note 5 यूज़र को MIUI (वर्ज़न 9.6.5.5.0) के अपडेट का नोटिफिकेशन मिलने की खबर है। याद रहे कि रेडमी नोट 5 के साथ लॉन्च किए गए Redmi Note 5 Pro को इस साल जून महीने में ही एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 9.5.6 अपडेट मिल चुका है।

XDA Developers की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी नोट 5 के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो का रिकवरी रॉम हर यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह अपडेट का ग्लोबल वर्ज़न है। अपडेट के तौर पर यूज़र को MIUI v9.6.5.5.0 मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि शाओमी ने आधिकारिक तौर पर मी फोरम के ज़रिए कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, रेडमी 5 प्लस के चुनिंदा यूज़र ने यह अपडेट मिलने का दावा किया है। यूज़र ने मीयूआई 9.6.5.0 (OEGMIFD) अपडेट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

आपके पास Redmi Note 5 है और यह अपडेट नहीं मिला है तो आप Settings > About phone > System update > Check for updates. में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। यह ओटीए अपडेट है। संभव है कि आपके फोन के लिए रिलीज होने में थोड़ा वक्त लगे। अगर आप चाहें तो रॉम फाइल को सीधे तौर पर डाउनलोड कर सकते हैं।

याद रहे कि डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है।

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।

ये भी पढ़े: बिहार बोर्ड: कम नंबर देना पड़ा भारी, देना होगा 5 लाख का जुर्माना

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED