Logo
April 18 2024 08:29 AM

BJP के संकल्प पत्र से आप भी लगा सकते हैं 2022 के चुनावों का अंदाजा

Posted at: Nov 4 , 2018 by Dilersamachar 9856

दिलेर समाचार, भाजपा के संकल्प पत्र में 2022 के छत्तीसगढ़ की झलक नजर आएगी। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार संकल्प पत्र में भाजपा कोई बड़ी और लोकलुभावन घोषणा करने की तैयारी में नहीं है। संकल्प पत्र में चालू योजनाओं के विस्तार का रोडमैप पेश किया जाएगा। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो घोषणा पत्र में तीन वर्ग पर विशेष फोकस किया गया है। इसमें किसान, युवा और आदिवासी वर्ग शामिल हैं। भाजपा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर विस्तार किया जाएगा। अब तक किसानों को बिजली में छूट, खेती और डेयरी में सब्सिडी दी जा रही थी।

अब समग्र कृषि के लिए प्लान पेश किया जा सकता है। इसमें खेती और पशुपालन एक साथ करने पर विशेष प्लान किया जाएगा। धान, तेंदूपत्ता के बोनस की राशि को बढ़ाने का वादा भी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि युवाओं को रोजगार के अवसर में नये प्रयोग किये जा रहे हैं। युवाओं को आईटी सेक्टर और स्टार्ट अप के लिए प्रदेश में विशेष प्रावधान का वादा किया जा सकता है।

ये भी पढ़े: इस दिवाली कुछ खास है आपके राशिफल में

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED