Logo
April 25 2024 04:36 AM

इन्टरनेट खोलें बिना आप भी खोल सकते हैं अपना मनपसंद वेबसाइट

Posted at: Dec 10 , 2017 by Dilersamachar 9915

दिलेर समाचार, अगर आप स्टूडेंट्स है तो बहुत बार ऐसा होता है कि किसी अकादमिक वेबसाईड से जुड़े रहने के लिए हम बार बार किसी साइबर कैफे जाते है और किसी खास विषय का प्रिंटआउट निकाल लाते है पर सोचते है कितना अच्छा होता अगर मैं इस से जुड़े सारे articles पढ़ पाता लेकिन वजह ये है कि आपके पास अच्छी स्पीड का इन्टरनेट connection नहीं होता और बार बार कैफ़े जाने में बहुत सारा समय और धन बर्बाद होता है लेकिन क्या आप जानते है आप बिना इन्टरनेट के भी अपनी मनपसन्द वेबसाईड  को एक्सेस कर सकते है और वो वेबसाईड  आपके college notes या अन्य किसी जानकारी से जुडी है तो बड़ी आसानी से आप पूरी की पूरी वेबसाईड  के सारे articles download कर सकते है और बाद में अपने computer या laptop पर बड़े आराम से सारी चीज़े पढ़ सकते है | लेकिन इस लिए आपके पास अपना खुद का laptop या computer device होना आवश्यक है और आपको एक बार इन्टरनेट से कनेक्ट होना होता है |

 

यूँ है पूरी प्रक्रिया :-

सबसे पहले http://www.surfoffline.com/ नाम की वेबसाईड  पर जांए और उसके बाद वंहा से एक छोटा सा software ‘surfoffline’ है जो मुश्किल से 3 mb का होगा उसे डाउनलोड करें और अपने computer पर इसे install करें  |

वेसे यह एक paid software है लेकिन फिर भी 30 दिन के ट्रायल के साथ आता है तो आपको इसे खरीदने की आवश्यकता नहीं है |

उसके बाद जब आप इसे पहली बार चलाएंगे तो एक wizard खुलेगा जिसमे आपको उस वेबसाईड  जिसे आप डाउनलोड करना चाहते है से जुडी कुछ जानकारी जेसे कि उसका web address देना है और डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है |

ध्यान रखे अगर आप थोड़े समय के लिए या धीमी गति का  इन्टरनेट उपलब्ध है तो आप images,videos जेसी चीजों को uncheck कर दें क्योकि वो बहुत लम्बा समय लेगी |

धीमे इन्टरनेट जैसे अगर आप dongle या data card के जरिये इन्टरनेट इस्तेमाल करते है तो फिर बार बार उसी वेबसाईड  को खोलने से अच्छा है आप एक बार में उसे डाउनलोड कर लें |

अगर आपके कॉलेज में wifi या हाई स्पीड इन्टरनेट की सुविधा है तो आप images या विडियो  के साथ भी पूरी वेबसाईड  को डाउनलोड कर सकते है और बाद में उसे इन्टरनेट नहीं होने की स्थिति में आराम से विजिट कर सकते है |

ये भी पढ़े: अगर आपने भी फोन में डाउनलोड किया है TRUECALLER तो आपके ऊपर है ये बड़ा खतरा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED