Logo
April 25 2024 07:20 PM

आपके सपने कर रहे हैं आने वाले भविष्य की ओर इशारा, जानें सोते वक्त आने वाले सपनों का अर्थ

Posted at: Sep 5 , 2020 by Dilersamachar 9804

दिलेर समाचार, हम सभी लोग अक्सर सोते हुए सपने देखते है।  वैसे तो सभी को अलग अलग सपने दिखाई देते है लेकिन कुछ सपने ऐसे होते है जो अधिकतर लोगों देखते है।  आइए जानते है कौनसे है वो सपने और स्वपन शास्त्र के अनुसार क्या होता है उनका अर्थ....

1. खुद की मृत्यु का सपना :- इस सपने को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह इशारा है कि अब आप आगे बढ़ेंगे और सफलता पाएंगे। यदि किसी प्रिय की मृत्यु का सपना देखे,तो समझ जाएं कि जल्द ही उनके जीवन में कुछ नया और अच्छा होने वाला है।

2. कोई पीछा कर रहा है :- इसका अर्थ है की अवचेतन मन इशारा कर रहा है कि आप किसी अहम रिश्ते या स्थिति को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे है, पर उसके ख्याल से उबर भी नही प् रहे है। समस्या से भागने के बजाय उसका सामना करना ही उपाय है।

3. सपने में पानी देखना:- सपने में पानी देखना बहुत आम है। यदि आप ठहरा हुआ पानी जैसे झील या तालाब देखते है, तो यह जीवन की एकरसता की ओर इशारा है। नदी, यानी गतिमान जल देखने का तात्पर्य है कि आपकी जिंदगी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।

4. ऊंचाई से गिरना:- यह सपना जीवन के गलत काम या असंतुष्टि की भावना की ओर इशारा करता है। सम्भव है की किसी बात के डर के कारण आपको बार-बार ऐसे सपने आ रहे हो। इस स्थिति में सबसे पहले अपनी परेशानी की वजह ढूंढे, फिर उसका उपाय करे।

5. टूट गए दांत:-  दांतो का संबंध आत्मविश्वास से है। जो लोग अपनी खूबसूरती को लेकर बहुत ज्यादा सजग होते है,उन्हें इस तरह के सपने आते है। यदि आपको महसूस हो कि सामने वाला आपके बारे में अच्छा नहीं सोच रहा होगा, तब भी ऐसे सपने आते है।

6. सपने में समुद्र दिखना:- सपने में समुद्र दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि आपकी किसी परेशानी का जल्द ही अंत होने वाला है। झरने में भीगने का दृश्य भी निकट भविष्य के शुभ समाचार का संकेत देता है। गंदा पानी दिखे तो गलत संगत में फंस सकते है।

7. देर होना या ट्रेन छूटना:- देर होने का सपना बताता है कि किसी विशेष काम गड़बड़ हो जाने की आशंका से आप परेशान है। कई बार देर हो जाने के कारण ट्रेन छूटने का सपना भी दिखता है। यह किसी काम की असफलता की ओर इशारा करता है।

8. धोखा खाना अच्छा है:-  यदि सपने में स्वयं को धोखा खाते हुए देखते है तो समझ लीजिये कि आपकी किसी बड़ी परेशानी का जल्दी ही अंत होने वाला है। यह भी सम्भव है कि अापको परेशान करने वाला व्यक्ति आपसे दूर जाने वाला हो। जीवन में सुख आने वाला है।

 

ये भी पढ़े: बांग्लादेश में मस्जिद में जोरदार धमाका, 14 की मौत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED