Logo
April 17 2024 02:42 AM

जानलेवा बन रहा है जीका वायरस, जल्द करें इसका निवारण

Posted at: Sep 29 , 2017 by Dilersamachar 9748
दिलेर समाचार,जीका वायरस एक ऐसा खतरनाक वायरस है जो आपकी जान ले सकता है। इस समय बदलते मौसम में जीका वायरस ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है।
हालांकि इसका असर बारिश के मौसम में ज्यादा देखने को मिलता है पर इस समय भी बिन मौसम बरसात के कारण इसके मरीज सामने आ रहे और कई लोगो की तो मौत भी हो चुकी है।

बाब रामदेव के ये रामबाण दिलाएंगे ज़िंदगी के 400 साल
आपके परिवार की सुरक्षा के लिए इससे बचाव और इसकी जानकारी करना बेहद जरूरी है। 
क्या है जीका वायरस
जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से और इसी के लार्वे से फैलता है। इन्ही से संबंधित अन्य मच्छर चिकुनगुनिया और डेंगू भी फैलाते है।
जीका वायरस इस समय 23 देशों में फैल चुका है जबकि सबसे पहले ये वायरस अफ्रीक और दक्षिण एशिया के कुछ देशों में पाया गया था।
जीका वायरस के लक्षण
जीका वायरस से ग्रसित लोगों को बुख़ार, सिर दर्द, उल्टी आना, आंखों के पीछे दर्द होना, मसल्स पेन, जॉइंट पेन और स्किन रैशेज जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।ऐसे लक्षण दिखाई देते ही तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले और इलाज कराएं।
ऐसे करें जीका वायरस से बचाव – घरों को साफ रखें मच्छरों को ना पनपने दें। घरों मे पानी भरे हुए बर्तन और कूलर को हमेशा साफ रखें।गर्भवाती महिलाओं के लिए ये बहुत ही खतरनाक है। इसलिए जो महिलाएं गर्भवती है वो उन जगहों पर ना जाएं जहा ये फैला हुआ।मच्छरों से बचाव के लिए रात में सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें। क्योंकि सोते समय हमें पता भी नहीं चलता कि मच्छर हमें काट रहें घर की खिड़कियां और दरवाजे जितना हो सके बंद ही रखे ताकी मच्छर अंदर ना आ पाए अगर आपको डायबीटीज या और भी गंभीर बीमारियां है तो यात्रा करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें कहीं भी यात्रा करके आते है और आपको हल्का बुखार भी होता है तो लापरवाही ना करें ये जीका वायरस का असर हो सकता है।

ये भी पढ़े: UPPSC का फैसला,शुरू होगी परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग

 

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED