Logo
March 29 2024 11:02 AM

Zomato ने Uber Eats को खरीदा, रात 3 बजे हुई ऐसी डील

Posted at: Jan 21 , 2020 by Dilersamachar 9765

Zomato ने मंगलवार सुबह बड़ा ऐलान किया कि उनसे Uber Eats का अधिग्रहण कर लिया है। यह डील केवल भारत के लिए है। अन्य देशों में Uber Eats अपना बिजनेस खुद चलाएगी। यानी अब भारत में Uber Eats से खाना ऑर्डर नहीं हो सकेगा। Uber Eats ने ईमेल के जरिए अपने ग्राहकों तक यह जानकारी पहुंचाई। ईमेल में कहा गया कि अब आप भारत में Uber Eats से ऑर्डर नहीं कर पाएंगे, लेकिन आप अपने पसंदीदा भोजन का Zomato के जरिए आनंद ले पाएंगे। जानकारी के मुताबिक, रात 3 बजे यह डील साइन हुई है और मंगलवार सुबह 7 बजे से Uber Eats के ग्राहक Zomato app पर शिफ्ट होना शुरू हो गए।

डील से जुड़े बड़े खुलासे नहीं हुए हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब भी Zomato में Uber Eats के 9.9 फीसदी शेयर रहेंगे। डील 300 से 350 मिलियन डॉलर की है। Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल के मुताबिक, “Zomato फूड डिलीवरी में नंबर बन है। भारत के 500 से अधिक शहरों में सेवाएं देने पर में गर्व है। इस अधिग्रहण से हमारी स्थिति और मजबूत हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, Uber Eats की प्लानिंग फूड डिलीवरी मार्केट में नंबर वन या नंबर टू बनने की थी। इसकी शुरुआत भी बहुत अच्छी हुई और जल्द ही इसमें भारत के फूड डिलीवरी मार्केट के 12 फीसदी हिस्सा पर कब्जा कर लिया, लेकिन फिर Zomato और Swiggy से कड़ी टक्कर मिली।

ये भी पढ़े: फिर दागे गए बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट: सूत्र

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED