Logo
April 16 2024 05:34 PM

लव मैरिज के बाद परेशान शख्स ने काट डाली रेल की पटरियां

Posted at: Jan 3 , 2020 by Dilersamachar 10889

दिलेर समाचार, मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में एक शख्स ने रेल की पटरियां काट डाली। ऐसा करने की वजह जान चौंकना लाजमी है। दरअसल शख्स अपनी शादी से दुखी था, इसके बाद उसने यह कदम उठाया। रेलवे ट्रैक को काटने के बाद उसने वहां धमकी भरा लैटर भी छोड़ा जिसमें पत्नी को मायके नहीं भेजे जाने की सूरत में उसने बड़ा नुकसान करने की चेतावनी दी है। हैरानी वाली बात यह है कि जिस शख्स ने रेल की पटरी काटने की घटना को अंजाम दिया उसकी लव मैरिज हुई है। धमकी भरे लैटर में पत्नी के मायके वालों को 50 करोड़ रुपए 2 दिन में देने की भी मांग की गई है। ऐसा ना करने की सूरत में उसने बड़ा नुकसान करने की धमकी दी है।

घटना यूपी के मऊ के रतनपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां रेलवे के कर्मचारियों को रेल पटरी कटी होने की जानकारी मिली थी, जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां रेल पटरी कटे होने के साथ ही कुछ कागज के टुकड़े भी बिखरे हुए पड़े थे। जब उन्हें पढ़ा गया तो मामले का खुलासा हुआ।

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस की एक टीम इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: chandra grahan 2020 : इस दिन लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED