Logo
April 26 2024 12:04 PM

जानिए औरा के बारे में कुछ खास बातें

Posted at: Sep 24 , 2017 by Dilersamachar 9827

दिलेर समाचार,औरा जिसे हिंदी में आभामंडल के नाम से भी जाना जाता है एक अदृश्य और गोल मैग्नेटिक एनर्जी फील्ड(चुम्बकीय ऊर्जा क्षेत्र) होता है जो लोगो के इधर-उधर घूमता है। यह सात सतहों/लेयर में विभाजित होता है जिसे फिजिकल, एस्ट्रल, लोअर, हायर, इन्ट्यूशनल, स्पिरिचुअल(अध्यात्मि) और एब्सोल्यूट प्लेन के नाम से जाना जाता है। हमारे शरीर के इर्द गिर्द घुमने वाली औरा की इन विभिन्न सतहों में अलग अलग फ्रीक्वेंसी होती है। ये आपस में जुड़ी होती हैं और एक सतह दूसरी सतह को प्रभावित करती हैं। औरा प्लेन व्यक्ति के भावनाओं, विचार, व्यवहार और स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता हैं। औरा के इन सभी अलग सतहों का अपना महत्त्व होता है जिससे शरीर को अलग-अलग फायदे होते हैं। 
एस्ट्रल औरा प्लेन: इस औरा प्लेन को भावनात्मक लेयर(सतह) के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें हमारा भावनात्मक इतिहास संग्रहित होता है। जब व्यक्ति अस्थिर, चिड़चिड़ा या ज्यादा संवेदनशील महसूस करता है तब ये एस्ट्रल औरा प्लेन मौजूद नहीं होता या इसका प्रभाव कम हो गया होता है। ये औरा प्लेन तब ज्यादा सक्रिय होता है जब व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण से सामंजस्य बना लेता है।
लोअर औरा प्लेन: यह प्लेन हमें हमारे विचारो और व्यक्तित्व के निर्माण में मदद करता है। यह प्लेन ज्यादातर उस समय सक्रिय होता है जब व्यक्ति जगा होता है। यह प्लेन काम के वक्त या उस वक्त जब हम एकाग्र होते हैं हमारे दिमाग को बढ़ाता है। इसी प्लेन में हमारी मान्यताएं भी जमा होती है। जब भी किसी व्यक्ति के लोअर औरा प्लेन में कोई बाधा उत्पन्न होती है तो व्यक्ति बहुत निराश महसूस करता है।
हायर औरा प्लेन: इस औरा प्लेन में हमारी वो मान्यताएं और सोच जमा होती है जो आत्मसम्मान, खुद से प्रेम की भावना, आभार की भावना को दर्शाती है । इस औरा प्लेन में व्यक्ति को अन्दर से खुद की आवाज आती है और वो खुद से बाते करता है।
स्पिरिचुअल औरा प्लेन: इस प्लेन का सम्बन्ध अध्यात्मिकता से होता है। अगर किसी व्यक्ति के स्पिरिचुअल औरा प्लेन का जुड़ाव किसी दूसरे व्यक्ति के स्पिरिचुअल औरा प्लेन से होता है तो दोनों के बीच अध्यात्मिक संबन्ध बनते हैं। जिन लोगो में ये प्लेन ज्यादा विकसित नहीं होता वो कई तरह के नकरात्मक विचारो से ग्रस्त रहते हैं।
इन्ट्यूशनल औरा प्लेन: इस औरा प्लेन में हमारे सपनें, पूर्वाभास और अध्यात्मिक जागरूकता संग्रहित होती है। ये औरा प्लेन उन्ही लोगों में ज्यादा विकसित होता है जो अध्यात्मिक होते हैं या अध्यात्मिक लोगो के करीब होते हैं। ये औरा प्लेन उन लोगों में ज्यादा सक्रिय होता है जो शांत होते हैं तथा दुनियावी आडम्बरों से दूर रहते हैं।
एब्सोल्यूट औरा प्लेन:यह औरा बाकी औरा प्लेन को संतुलित रखता है। इस औरा प्लेन में व्यक्ति के आत्मा की यात्राओं का विवरण संगृहीत होता है। यह औरा प्लेन बहुत कम लोगो में ही ज्यादा विकसित होता है।

ये भी पढ़े: नींद में बोलने की समस्या से हैं परेशान तो अपनाए ये उपाय और हो जाए सोते हुए शांत

 

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED