Logo
April 26 2024 01:05 PM

MCD By-Polls Result: एमसीडी चुनाव में AAP ने मारी बाजी, 5 में से 4 सीट पर जीत

Posted at: Mar 3 , 2021 by Dilersamachar 9885

दिलेर समाचार, नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) में एमसीडी उपचुनाव (MCD By-Election) के नतीजे घोषित हो चुके हैं. कुल 5 सीटों में से 4 सीटों  में आम आदमी पार्टी ने बाज़ी मारी और एक सीट कांग्रेस (Congress) के नाम रही है. त्रिलोकपुरी कल्याणपुरी  रोहिणी और शालीमार बाग की सीटों पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) काबिज हुई तो वही चौहान बांगड़ की सीट पर कांग्रेस ने परचम लहराया.  त्रिलोकपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के विजय कुमार को 12845 वोट मिले. यहां आम आदमी पार्टी ने 4986 वोट से जीत हासिल की. रोहिणी वार्ड से आम आदमी पार्टी के रामचंद्र को 14328 वोट मिले. यहां उन्हें 2985 वोट से जीत मिली.

शालीमार बाग वार्ड से आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा को 9764 वोट मिले. यहां से उन्होंने 2705 वोट से विजय हासिल की.  चौहान बांगड़ वार्ड से कांग्रेस के चौधरी जुबेर अहमद को 16203 वोट मिले. जबकि आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इसराक खान को 5561 वोट मिले. यहां पर कांग्रेस के चौधरी जुबेर अहमद ने 10642 वोट से जीत हासिल की.

ये भी पढ़े: नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से 5 घंटे करना होगा काम

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED