Logo
May 4 2024 01:07 PM

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस बड़े खिलाड़ी के खेलने पर है सस्पेंस , BCCI भी हुआ परेशान

Posted at: Dec 28 , 2017 by Dilersamachar 9735
दिलेर समाचार, मुंबई। ओपनर शिखर धवन की एड़ी की चोट ने टीम प्रबंधन का सिरदर्द बढ़ा दिया है। अगर उनकी चोट ठीक नहीं होती है तो पांच जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में उनका खेलना मुश्किल हो जाएगा। भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले धवन को होटल में लंगड़ाते हुए देखा गया।

ये भी पढ़े: Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 6: जन्मदिन पर सलमान खान को मिला फैन्स से गिफ्ट

उनकी बायीं एड़ी में पट्टियां बंधी हुईं थीं। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट उनकी देखरेख कर रहे थे। उनका एमआरआइ स्कैन भी कराया गया है। बीसीसीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फिजियो धवन को देख रहे हैं और अभी उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को कोई रिपोर्ट नहीं दी है।

अभी के हिसाब से वह टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में रहेंगे। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वह पहले मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। अगर धवन पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो केएल राहुल को मुरली विजय के साथ ओपनिंग में उतारा जा सकता है।  

ये भी पढ़े: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, नौशेरा सेक्टर में की गोलीबारी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED