Logo
April 26 2024 01:07 PM

SSR Sucide Case : मुंबई पुलिस की बड़ी भूल, डिलीट हुआ दिशा से जुड़ी फाइल का फोल्डर

Posted at: Aug 2 , 2020 by Dilersamachar 9666

दिलेर समाचार, मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Suicide Case) के मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. खबर है कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अनजाने में दिशा सालयान (Disha Salian) से जुड़ी फाइल का फोल्डर ही डिलीट कर दिया. यहां तक कि बिहार पुलिस (Bihar Police) को दिशा का कंप्यूटर/लैपटॉप भी नहीं दिया जा रहा है, जबकि बिहार पुलिस ने कहा है कि अगर उन्हें लैपटॉप दे दिया जाए तो वह फोल्डर को दोबारा निकाल सकते हैं. मुंबई पुलिस ने इस केस में जिस तरह का बयान बिहार पुलिस के सामने रखा है, वह अब मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के दायरे में ला रहा है.

 जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस की टीम शनिवार शाम मालवणी पुलिस थाने में दिशा सालयान की सुसाइड (आकस्मिक मौत) के बारे में कुछ अहम जानकारी लेने पहुंची थी. सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी सभी जानकारी मौखिक रूप से साझा भी कर रहे थे. तभी मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी को कही से एक कॉल आई और इसके बाद चीजें बदल गईं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसके बाद मुंबई पुलिस कि तरफ से कहा गया कि अनजाने में दिशा से जुड़ी फाइल फोल्डर डिलीट हो गया है. इसके बाद बिहार पुलिस को वो कंप्यूटर/लैपटॉप भी नहीं दिया गया.

ये भी पढ़े: ओली सरकार को लगा बड़ा झटका, UN में नहीं चली नेपाल की नक्शे'बाजी'

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED