Logo
May 9 2024 12:22 AM

हिंदी दिवस 2018 : 1949 में आज ही के दिन मिला था हिंदी को राजभाषा का दर्जा, जानें 10 रोचक तथ्य

Posted at: Sep 14 , 2018 by Dilersamachar 10041

दिेलेर समाचार,  नई दिल्ली: बहुत सी बोलियों और भाषाओं वाले हमारे देश में आजादी के बाद भाषा को लेकर एक बड़ा सवाल आ खड़ा हुआ. आखिरकार 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया. हालांकि शुरू में हिंदी और अंग्रेजी दोनो को को नए राष्ट्र की भाषा चुना गया और संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन वह 14 सितंबर 1949 का दिन था, जब संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया. हिंदी का देश की राजभाषा घोषित किए जाने के दिन ही हर साल हिंदी दिवस मनाने का भी फैसला किया गया. वैसे पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया. 

आज हम आपको हिंदी से जुड़े कुछ ऐसे ही तथ्य बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आपका अपनी भाषा पर गर्व और बढ़ जाएगा....

 

1. हिंदी का देश की राजभाषा घोषित किए जाने के दिन ही हर साल हिंदी दिवस मनाने का भी फैसला किया गया. वैसे पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया. 

2. भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983, मॉरीशस में 685,170, दक्षिण अफ्रीका में 890,292, यमन में 232,760, युगांडा में 147,000, सिंगापुर में 5,000, नेपाल में करीब 8 लाख, न्यूजीलैंड में 20,000, जर्मनी में 30,000 हैं.  20 से ज्यादा देशों में हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है.


3. इंटरनेट पर 94% हिंदी की मांग
सात भाषाएं ऐसी है जिनका इस्तेमाल वेबएड्रस बनाने में किया जाता है, उनमें से हिंदी एक है. हिंदी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की हर साल इंटरनेट पर हिंदी कंटेंट की मांग 94 फीसद बढ़ रही है. 4. दुनियाभर में हिंदी का इस्तेमाल
हिंदी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओ में से हिंदी एक है. हिंदी का इस्तेमाल करीब 60 करोड़ लोग करते है.

5. 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी की पढ़ाई
दुनिया के 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है, जिसमें से 45 विश्वविघालयों अमेरिका के है. इतना ही नही विदेश में 25 से ज्यादा पत्र-पत्रिकाएं रोज हिंदी में निकलती है.


6. अंग्रेजी के ये शब्द लिए गए हिंदी से
गुरू, जंगल, कर्मा, योगा, बंगला, चीता, लूट, ठग और अवतार जैसे अंग्रेजी में जैसे प्रचलित शब्द हिंदी भाषा में लाए गए. 7. 1805 में प्रकाशित लल्लू लाल द्वारा लिखित श्रीकृष्ण पर आधारित किताब प्रेम सागर को हिन्दी में लिखी गई पहली किताब माना जाता है.

8. हिन्दी को अपना नाम एक परसियन शब्द हिन्दू से मिला, जिसका मतलब है पवित्र नदी की भूमि. यह भी कहा जाता है कि सि़ंधु नदी के पास जो सभ्यता फैली उसे सिंधु सभ्यता और उस क्षेत्र के लोगों को हिन्दू कहा जाने लगा जो कि सिंधु शब्द से ही बना। और इनके द्वारा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी कहलाई.

9. सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाओं में हिंदी को शामिल कराने के लिए सालाना 250 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

10. बिहार वो पहला राज्य है जिसने हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया. साल 1881 तक बिहार की आधिकारिक भाषा उर्दू हुआ करती थी जिसके स्थान पर हिंदी को अपनाया गया.


 

ये भी पढ़े: विश्वकर्मा भगवान को प्रिय है ये आरती, मशीनों की पूजा करते समय पढ़ना ना भूलें इसे

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED