Logo
April 27 2024 07:26 AM

अगर आप सोने जा रहे हैं तो पहले जरूर पढ़ लें ये शानदार खबर

Posted at: Aug 23 , 2017 by Dilersamachar 10113

अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए कई लोग दवाई लेना शुरू कर देते हैं लेकिन सोने के लिए दवा लेना सही नहीं है। सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि आपको यह प्रॉब्लम है क्यों? अगर आप बहुत अधिक तनाव लेते हैं, आपकी जीवनशैली अस्त-व्यस्त है और आपके सोने की जगह सही नहीं है तो भी आपको यह दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा और भी बहुत से कारण हो सकते हैं। एक बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि सोने से पहले आप जो खाते हैं वह सही नहीं है। सोने से पहले क्या खाएं …

1. दूध :- सोने से पहले दूध लेना अच्छा है। इसमें एक ऐसा यौगिक पाया जाता है जो सेरोटॉनिन को बनने में मदद करता है। इससे शरीर को आराम मिलता है। आराम मिलने से नींद अच्छी आती है।

2. शकरकंद :- शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम होता है, जिससे बॉडी रीलैक्स फील करती है। रात में सोने से पहले शकरकंद खाने से नींद अच्छी आती है।

3. केला :- केले में भी पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह दोनों ही तत्व शरीर को आराम देते हैं। सोने से पहले केला खाने से नींद अच्छी आती है।

4. चेरी :- चेरी में मेलाटॉनिन नामक तत्व पाया जाता है। इसे खाने से भी नींद अच्छी आती है।

ये भी पढ़े: जानें कौन सा देश है जहां पति से पिटना पत्नियों के लिए गर्व की बात

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED