Logo
April 26 2024 07:05 AM

उत्तराखंड : बर्फबारी के बीच रोमांटिक नजर आए विराट और अनुष्का

Posted at: Nov 4 , 2018 by Dilersamachar 10813

दिलेर समाचार, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बर्फबारी के बीच उत्तराखंड पहुंचे हैं। सूचना कि वे पांच नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन सेलीब्रेट करने के लिए यहां आए हैं। 

शनिवार शाम को वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा पहुंचे हैं। आपको बता दें कि यह होटल फिल्मी और औद्योगिक घरानों से जुड़े लोगों की पसंदीदा जगह रहा है। जानकारी के मुताबिक यह दोनों इस होटल के अपने पसंदीदा स्वीट में ठहरे हैं। पूरा दिन इन्होंने स्वीट में ही बिताया। 

इस दौरान फैंस भी उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं, लेकिन वे दोनों बाहर नहीं आए। विराट और अनुष्का शादी से पहले भी यहां आ चुके हैं। अनुष्का शर्मा के गुरु का आश्रम अनंतधाम भी हरिद्वार के अंबूवाला में है। इस दिन इन दोनों के हरिद्वार पहुंचने की भी पूरी संभावना है। 

ये भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दीपावली पर बंटवाईं दस हजार साडिय़ां

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED