Logo
April 28 2024 04:26 AM

'102 नॉट आउट' ने की सुपरहिट कमाई

Posted at: May 21 , 2018 by Dilersamachar 9710

दिलेर समाचार, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की '102 नॉट ऑउट' अच्छा मुनाफा कमा रही है। विज्ञापन सहित इस फिल्म की लागत 34 करोड़ रुपए थी। सैटेलाइट, डिजिटल, म्यूजिक राइट्स बेचकर इसने 28 करोड़ रुपए हासिल कर लिए। 3 सप्‍ताह सिनेमाघर में गुजारने के बाद इसकी कमाई 43.88 करोड़ रुपए है।

रिलीज होने के तीसरे सप्‍ताह तक इसकी ग्रोथ 63 प्रतिशत रही। तीसरे शुक्रवार को इसने 77 लाख की कमाई की और शनिवार को इसका कलेक्‍शन 1.25 करोड़ रुपए रहा। संडे को इसके कलेक्‍शन बढ़ने की उम्‍मीद है। वैसे फिल्‍म हिट हो चुकी है।

विदेश में भी इसने बढ़िया किया। 17 करोड़ रुपए तो इसने देश के बाहर ही कमा लिए। एक सुपरहिट फिल्म से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं।

पहल दिन से ही कहा भी जा रहा था कि इस फिल्म को परिवार ही चला सकते हैं क्योंकि इसका कंटेंट ही एेसा है।यह उन फिल्मों में से थी जो पहले दिन कम कमाती है और तारीफों के दम पर लंबी चलती है।

उमेश शुक्ला ने बढ़िया फिल्म बनाई है। इसे देखते हुए इमोशनल न होना, असंभव लगता है। परिवारों को यह मनोरंजन पसंद आने वाला है। एक अलग कहानी है जो काफी कुछ सिखा जाती है।

ऋषि कपूर और अमिताभ ने मिलकर इसका प्रचार बिल्कुल अलग ढंग से किया। सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियोज आए। लंबे समय बाद अमिताभ-ऋषि की जोड़ी बड़े परदे पर लौटी हैं। ये उनकी 27 साल बाद वापसी है।

इस फिल्म अमिताभ में अपने पूरे रंग में नजर आए हैं। उन्हें पूरे वक्त ऋषि कपूर को छेड़ते हुए देखा जा सकता है। 'ओह माय गॉड' जैसी फिल्म बनाने वाले नेशनल अवॉर्ड विनर उमेश शुक्ला की फिल्म '102 नॉट आउट' बुजुर्ग बाप-बेटे की कहानी है, जिसमें अमिताभ पिता और ऋषि बेटे की भूमिका में हैं।

सौम्या जोशी के नाटक पर आधारित ये फिल्म न सिर्फ़ हर तरह के इमोशन को परिभाषित करती है बल्कि ये एक फन स्टोरी भी है। फिल्म में 75 साल के बेटे की भूमिका निभा रहे ऋषि कपूर अमिताभ के साथ फिर से स्क्रीन शेयर कर बेहद खुश हैं।

ये भी पढ़े: IPL 2018: आखिर क्यों मुंबई इंडियंस के बाहर जाने से फूले नहीं समा रही प्रीति जिंटा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED