Logo
April 26 2024 11:14 AM

महान साहित्यकार रामानुजन के अप्रकाशित लेखनों को संकलित करने वाली किताब अगले साल आयेगी

Posted at: Sep 22 , 2018 by Dilersamachar 9754

दिलेर समाचार, भारत के महान कवि, लोककथाओं के विशेषज्ञ और विद्वान ए के रामानुजन के अप्रकाशित लेखनों को संकलित कर इसे एक नयी किताब का रूप दिया जाएगा, जिसका प्रकाशन अगले साल किया जाएगा। शिकागो विश्वविद्यालय में इन लेखनों को संरक्षित और सूचीबद्ध किया जा रहा है।

‘‘जर्नी’’ नामक इस पुस्तक का संपादन उनके बेटे कृष्ण रामानुजन और गिलेरमो रोड्रिग्ज करेंगे। रोड्रिग्ज रामानुजन पर एक किताब लिख भी चुके हैं।किताब में रामानुजन की निजी डायरियों और पत्रिकाओं के अंश होंगे। पुस्तक में उनका यात्रा वृत्तांत, लेखन पर उनके विचार, कविता का प्रारूप और सपनों के बारे में लिखे गए उनके लेखों को भी शामिल किया जाएगा।

उनकी डायरियों और पत्रिकाओं से इस कार्य के लिए पर्याप्त सामग्रियां उपलब्ध हो चुकी हैं।पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया 2019 में इस किताब को प्रकाशित करेगा।

ये भी पढ़े: दिल्ली के गुरूद्वारों में बायोगैस से बनेगा लंगर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED