Logo
May 6 2024 01:22 PM

सावधान! सरिता विहार फ्लाईओवर आज से 50 दिनों तक रहेगा बंद, जाम से हो सकते हैं परेशान

Posted at: Jun 7 , 2023 by Dilersamachar 9450

दिलेर समाचार, दक्षिणी दिल्ली । आश्रम विस्तार और चिराग दिल्ली के बाद सरिता विहार फ्लाईओवर की एक लेन को मरम्मत कार्य के चलते आज से बंद कर दिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग द्वारा इसे 50 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। चिराग दिल्ली की तरह इस फ्लाईओवर पर भी ज्वाइंट एक्सपेंशन की मरम्मत का कार्य किया जाना है।

ऐसे में फरीदाबाद व अन्य स्थानों पर जाने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत का कार्य चार चरणों में किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण में आश्रम से बदरपुर की ओर जाने वाली दो लेन की मरम्मत की जाएगी।

तीसरे और चौथे चरण में बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाली दोनों लेन की मरम्मत होगी। पहला और दूसरा चरण सात जून से एक जुलाई तक तो वहीं, तीसरा और चौथा तरण दो जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा।

हर चरण में चार लेन के फ्लाईओवर की एक-एक लेन को बंद कर मरम्मत का काम किया जाएगा। वहीं, लोगों को परेशानी न हो इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

मथुरा रोड पर आश्रम से बदरपुर और फरीदाबाद की ओर जाने वाले यात्री सरिता विहार फ्लाईओवर के स्लिप रोड नंबर 13ए का प्रयोग कर मथुरा रोड जाएं और अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए रोड नंबर 13ए से यू टर्न लें।

मथुरा रोड पर आश्रम से नोएडा की ओर जाने वाले यात्री आश्रम चौक से डीएनडी फ्लाईवे का प्रयोग कर गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

फ्लाईओवर दक्षिण-पूर्व दिल्ली को हरियाणा के फरीदाबाद से जोड़ता है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को फ्लाईओवर बंद होने की सूचना ट्विटर के जरिए दी।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एक लेन बंद होने से सड़क पर यातायात बढ़ सकता है और लोगों को दिक्कत हो सकती है। रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह निकलने से पूर्व प्लानिंग कर लें।

ये भी पढ़े: Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे से सबक! रेलवे करने जा रहा है कई बदलाव

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED