Logo
May 8 2024 07:53 AM

जनवरी में भारत आ सकते है moshe

Posted at: Nov 27 , 2017 by Dilersamachar 9750

दिलेर समाचार, येरुशलम। नौ साल पहले 26/11 को मुंबई पर हुए लश्कर आतंकियों के हमले में बाल-बाल बचे दो साल के मोशे होलत्जबर्ग ने इसी हफ्ते अपना 11वां जन्मदिन मनाया है।

मोशे इस आतंकी हमले में अपने माता-पिता रिविका होलत्जबर्ग और रब्बी गैव्र्रियल को हमेशा के लिए खो चुका है। खुद उसकी जान उसकी बहादुर भारतीय नैनी सांड्रा सैम्युअल के कारण बची।

मोशे के अपने दादा-दादी समेत 14 जनवरी को इजरायली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के साथ चार दिवसीय भारत यात्रा पर आने की संभावना है।

मोशे के दादा रोजेनबर्ग ने रविवार को मुंबई में पाकिस्तानी आतंकियों के हाथों किए गए उस नरसंहार को याद करते हुए बताया कि यह वह हफ्ता है जब हम खुद में ही सिमटे रहना चाहते हैं।

रविवार को हमने माउंट ओलिव्स की सीमेट्री में प्रार्थना की। चूंकि 26/11 की बरसी को नौ साल पूरे हो गए हैं। अफूला में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

रोजेनबर्ग और उनकी पत्नी येहुदित ने आतंकी हमले के बाद अपने दम पर मोशे की परवरिश की है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार 11 साल के हो चुके मोशे के 'बार मित्जवाह' को मनाने के लिए मुंबई आना चाहता है।

 

ये भी पढ़े: बैंकों का कर्ज सस्ता होने की संभावना फिलहाल कम

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED