Logo
April 26 2024 06:25 PM

धोनी की पत्नी साक्षी ने काटा माही का अंगूठा, वायरल हुई फोटो

Posted at: Apr 20 , 2020 by Dilersamachar 12065

दिलेर समाचार, नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं जबकि उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) इस मामले में उनसे काफी अलग हैं. साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो हर छोटी-बड़ी बातें अपने फैन्स के साथ शेयर करती हैं. वह धोनी और बेटी जीवा (Ziva Dhoni) की मजेदार फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर खूब मजे लेती हैं. 
हाल ही में उन्होंने धोनी की ऐसी फोटो शेयर की है जो काफी तेजी से वायरल हो रही है. साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और धोनी की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में धोनी बेड पर लेटकर मोबाइल में कुछ देख रहे हैं. धोनी के पैर साक्षी की गोद में हैं. इस दौरान साक्षी माही के पैर का अंगूठा काटने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं. 

ये भी पढ़े: Lockdown का सख्ती से पालन करें राज्य सरकरें, न दी जाए कोई ढील: केंद्र

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED