Logo
May 7 2024 09:47 AM

मास्क ना पहनने पर लगाया जुर्माना तो मार्शल को जूतों से पीटा

Posted at: Oct 3 , 2020 by Dilersamachar 9487

दिलेर समाचार, बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मास्क पहनने का नियम ना मानने वाले दो लोगों पर यहां के नगर निगम ने जुर्माना लगा दिया. हालांकि इसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. बेंगलुरु स्थित केके आरपुरम इलाके में दो लोग नगर निगम के मार्शल से उलझ गए.

मार्शल ने मास्क ना लगाने पर आपत्ति जाहिर की थी. इसके बाद एक शख्स ने मार्शल को जूते से तो दूसरे ने हेलमेट से मारा, जिसके बाद रोड पर लंबा जाम लग गया. हालांकि अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो पाया. बताया गया कि मार्शल से मारपीट करने वाले दोनों शख्स गिरफ्तार कर लिए गए हैं. उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कर्नाटक सरकार ने गुरवार से जारी नये दिशानिर्देशों के तहत नगर निगम क्षेत्रों में मास्क पहनने के नियम का उल्लंघन करने वालों पर 1,000 रुपए के जुर्माने की और अन्य स्थानों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाये जाने की घोषणा की.

मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग 15 अक्टूबर के बाद क्रमबद्ध तरीके से स्कूल और शिक्षा संस्थानों को पुन: खोलने पर विचार कर सकता है. कोविड-19 की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर अभी तक 200 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा था. लोगों द्वारा नियम का उल्लंघन किये जाने के कई मामले सामने आने के बाद इसे बढ़ाया गया है.

ये भी पढ़े: LIVE Atal Tunnel Inauguration: पीएम मोदी ने किया अटल टनल का उद्घाटन, पीएम मोदी ने साउथ पोर्टल पर किया लोकार्पण

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED