Logo
May 2 2024 12:37 PM

इसरो प्रमुख के सिवन का फ्लाइट में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

Posted at: Oct 6 , 2019 by Dilersamachar 9837

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। स्पेस एजेंसी इसरो के चेयरमैन के सिवन (K Sivan) का इंडियो की फ्लाइट में क्रू और यात्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डॉ सिवन के साथ कई लोग सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं. यात्रियों ने तालियों से डॉ सिवन का अभिवादन किया. इस मौके पर सिवन मुस्कुराते हुए नजर आए और उन्होंने इस स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद दिया. बता दें कि इसरो प्रमुख अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. उन्हें चंद्रयान 2 मिशन के दौरान विक्रम लैंडर के फेल हो जाने पर पूरे देश से समर्थन मिला था.

जब विक्रम लैंडर फेल हुआ तो उस दौरान डॉ सिवन भावुक हो गए थे. पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया था. पूरे देश ने डॉ सिवन के प्रयासों की सराहना की थी.  

ये भी पढ़े: भाजपा नेता और उसके परिवार पर बरसाईं गोलियां, 5 की मौत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED