Logo
April 26 2024 09:27 AM

काबुल : अमेरिकी दूतावास के पास धमाका, हुए 15 घायल

Posted at: Jul 1 , 2019 by Dilersamachar 10790

दिलेर समाचार, काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार सुबह एक बम धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी दूतावास के निकट हुए इस विस्फोट में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके से धुआं निकलता दिखाई दिया। हमला ऐसे समय में हुआ है जब कतर की राजधानी दोहा में तालिबान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता चल रही है।

विस्फोट के दौरान काबुल की सड़कों पर काफी भीड़ थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी है। अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर सूचना मिलते ही पहुंच गए। काबुल के चीफ पुलिस प्रवक्ता फिरडौज फरमाज ने केवल धमाके की पुष्टि की है। विस्फोटक के प्रकार और ऐसा करने के पीछे क्या मकसद था, इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।

अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, लोगों का मानना है कि इस घटना के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ है। अफगानिस्तान में तालिबान और इस्लामिल स्टेट सक्रिय हैं। हाल के कुछ महीनों से यहां शांति थी। अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच सातवें चरण की वार्ता दोहा में चल रही है। दोनों ही पक्ष इलाके में शांति स्थापित करना चाहते हैं। तालिबान ने मांग रखी है कि वहां से विदेशी सेनाओं को हटाया जाए।

 

ये भी पढ़े: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार के बाद कही है खुशी तो कही फूट रहे हैं टीवी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED