Logo
April 26 2024 09:54 AM

ग्रेटर नोएडा में मारी भाजपा नेता व गनर को गोली

Posted at: Nov 16 , 2017 by Dilersamachar 9795

दिलेर समाचार, नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद के करीबी भारतीय जनता पार्टी के नेता शिव कुमार यादव की हत्या कर दी गई। हत्या को निकाय चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुट गई है। पूरी घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बदमाशोें ने दिनदहाड़े तिगरी गांव में फायरिंग कर भाजपा नेता शिवकुमार की हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक, शिवकुमार कार से किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रोका। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से घायल शिवकुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, फायरिंग में बुरी तरह जख्मी गनर की भी मौत की खबर है।

स्थानीय नेता की खबर मिलते ही तिगरी गांव के साथ-साथ आसपास के गांव के लोगों ने भी सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। वहीं, कुछ समर्थक अस्पताल के बाहर भी जमा हो गए।

समर्थकों के सड़क पर उतर आने के चलते भारी जाम लग गया। वहीं, सूचना पर एसएसपी भी मौके पर हैं और भीड़ को काबू करने में जुटे हैं। नोएडा पुलिस हत्या की जांच में जुट गई है।

यहां पर बता दें कि शिव कुमार यादव भारतीय जनता पार्टी के नेता होने के साथ गांव के प्रधान भी थे। बताया जा रहा है कि शिवकुमार केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद महेश शर्मा के भी बेहद करीबी थे।

ये भी पढ़े: महात्मा गांधीजी की प्रतिमा को पहनाया मास्क

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED