Logo
April 26 2024 06:26 AM

MP Election 2018 : BJP मुख्यालय पर जमकर हंगामा

Posted at: Nov 4 , 2018 by Dilersamachar 10115

दिलेर समाचार, भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा के 176 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होते ही कई विधानसभा क्षेत्रों से बगावत के सुर फूटने लगे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास और भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और दफ्तर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की गाड़ी को घेर लिया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। मंत्री कुसुम महदेले भी पार्टी कार्यालय पहुंचीं तो सरदारपुर विधायक वेलसिंह भूरिया टिकट काटे जाने से नाराज होकर सीएम हाउस पहुंच गए।

प्रदेश के कई जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं के असंतोष की खबरें आ रही हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे, वहां दिनभर हंगामा और नारेबाजी का दौर चलता रहा। सरदारपुर, मनासा, नरसिंहगढ़, थांदला, सुसनेर, मुंगावली, हुजूर, पन्ना, तेंदुखेड़ा, सिंगरोली और सतना के कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।

डॉ. सहस्त्रबुद्धे और प्रभात झा जब पार्टी कार्यालय पहुंचे, तब हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी भी घेर ली। पन्ना से विधायक एवं प्रदेश की मंत्री कुसुम महदेले ने भी टिकट की घोषणा रोकने पर आपत्ति और असंतोष जताया। वह भाजपा कार्यालय भी पहुंचीं, लेकिन मीडिया से बिना कोई बात किए लौट गईं।

 

ये भी पढ़े: भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा नहीं है राम मंदिर: प्रकाश जावड़ेकर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED