Logo
April 27 2024 06:05 AM

मुंबई पूर्व पुलिस कमिश्नर ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- भूल जाएं दाऊद कभी भारत लौटेगा

Posted at: Oct 27 , 2017 by Dilersamachar 9633

दिलेर समाचार, मुंबई। मुंबई पुलिस के एक पूर्व आयुक्त ने भगोड़ा ने चौंकाने वाला बयान जारी करते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भारत लौटने की संभावना को सिरे से नकारते हुए गुरुवार को दो टूक कहा कि भूल जाएं कि वह कभी यहां लौटेगा। क्योंकि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का बंदी है। दाऊद 1993 के मुंबई सीरियल बम विस्फोटों का मुख्य आरोपी है। उन विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे और 713 घायल हुए।

एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में पूर्व पुलिस आयुक्त एमएन सिंह ने कहा- "मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हमें उसका अपराध भूल जाना चाहिए लेकिन यह भूल जाएं कि दाऊद कभी भारत लौटेगा। पाकिस्तान ऐसा हरगिज नहीं होने देगा। यदि उसने वैसा कुछ करने की कोशिश भी की तो पाकिस्तान उसे मार डालेगा। दाऊद आईएसआई का बंदी है।"

सिंह ने कहा कि मुंबई शहर पर दाऊद का डर अब पहले की तरह नहीं रहा। उन्होंने कहा- "हमें यह समझने की जरूरत है कि इन गैंग को स्थानीय नेताओं और यहां तक कि पुलिस का समर्थन हासिल रहता है।"

उन्होंने कहा- "मुझे बड़े दुख के साथ यह स्वीकार करना है कि जब मैं मुंबई ब्लास्ट की जांच कर रहा था तो ऐसे गैंग के साथ मिलीभगत रखने वाले दो पुलिस अफसरों को दोषी पाया था। तब मैंने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। यह एक दुखद बात थी।"

ये भी पढ़े: UP में पूरी कानून व्यवस्था पर खनन माफिया भारी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED