Logo
May 1 2024 12:28 PM

मल्का गंज वार्ड 13 में निगम पार्षद और उत्तरी दिल्ली नगर निगम की लापरवाही, सार्वजनिक पेशाब घर का बुरा हाल, सड़क और गली मौहल्लों में पड़े हैं कूड़े और मलबों के ढेर

Posted at: Sep 4 , 2020 by Dilersamachar 10041

दिलेर समाचार, तारा आर्य। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मल्का गंज वार्ड नं. 13 में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां जोर-शोर से स्थानीय निगम पार्षद और उत्तरी दिल्ली नगर निगम उड़ा रही है। यहां निगम पार्षद की लापरवाही और उत्तरी दिल्ली नगर निगम सिविल लाइन क्षेत्र की लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा लंबे समय से मल्का गंज वार्ड नंबर 13 की जनता भुगत रही है.

मल्का गंज वार्ड 13 में सार्वजनिक पेशाब घर से लेकर गलियों, सड़कों और चौराहों का गंदगी से बुरा हाल है। कहीं मलबों का ढेर उत्तरी दिल्ली नगर निगम का मेंटेनेंस विभाग नहीं उठा रहा है तो कहीं कूड़ों का ढेर उत्तरी दिल्ली नगर निगम का डेम्स विभाग नहीं उठा रहा। सार्वजनिक शौचालयों में तो इस वार्ड में लम्बे समय से सफाई ही नहीं की गई है। जिसके कारण दूर तक बदबू आने से लोगों का जीना दुर्भर हो गया है, और क्षेत्रीय निगम पार्षद जनता की इस समस्या का समाधान नहीं करतीं है।

इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बर्फ खाना चैक, थाना सब्जी मंडी के सामने, थाना सब्जी मंडी के बस स्टेंड के पास, इंदिरा मार्केट, सुपर बाजार, वाल्मिकी बाड़ा, मेन बाजार सब्जी मंडी, बस्ती पंजाबी, गौतम गली के बाहर, मल्का गंज 816 बस स्टेंड के पास, सर्वोदय कन्या विद्यालय मल्का गंज के पास, रोशनारा रोड, आर्यपुरा, कटरा माली वाड़ा, बस्ती पंजाबी, मुकीम पुरा (जहां डेम्स विभाग के ए एस आई राज कुमार का कार्यालय भी मौजूद है) के अलावा इस इलाके में बने सभी सार्वजनिक पेशाब घर, गलियों और चौराहों का गंदगी से बुरा हाल है। लेकिन जनता की इस समस्या से न स्थानीय निगम पार्षद को कोई लेना देना है और न ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम के डेम्स और मेंटेनेंस विभाग को। इस इलाके में तैनात उत्तरी दिल्ली नगर निगम के डेम्स विभाग के ए एस आई राज कुमार और मेंटेनेंस विभाग के अधिकारी तो देखकर भी जनता की इस बड़ी समस्या को अंनदेखा कर देते है।

हालात तब और बुरे हो जाते हैं जब समय पर सफाई न होने के कारण सार्वजनिक पेशाब घर में से शौच सड़कों और गलियों पर आ जाता है और गंदगी का ढेर रास्तों में फैल जाता है जिसके कारण आने जाने वाले लोगों की मुश्किलें बड़ जाती हैं। लेकिन जनता की समस्या का निगम पार्षद और उत्तरी दिल्ली नगर निगम को कोई फर्क नहीं पड़ता।

क्या क्षेत्रीय नेताओं को इसकी भनक नहीं है? या वह भी उच्च अधिकारियों की तरह जनता की समस्यों को अनदेखा कर रहे हैं?

आपको बता दें की उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मल्कागंज वार्ड नं. 13 की जनता इस समस्या की शिकायत कई बार अधिकारियों और क्षेत्रीय नेताओं को भी कर चुकी है लेकिन अधिकारी और नेता जनता की समस्या अनसुनी कर जाते हैं।

ये भी पढ़े: जब PM मोदी ने बिहार की महिला IPS ट्रेनी से कही ऐसी बात जीत लिया सबका दिल

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED