Logo
May 4 2024 07:34 AM

लव कुश रामलीला कमिटी की तैयारियां शुरू, आसमान में युद्ध करते दिखेंगे राम और रावण

Posted at: Jul 3 , 2023 by Dilersamachar 9345

दिलेर समाचार, नई दिल्ली : विश्व विख्यात लाल किला मैदान दिल्ली की लव-कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली में प्रेस वार्ता के अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन 15 से 25 अक्टूबर तक होगा एवं 24 अक्टूबर 2023 को दशहरा पर्व मनाया जाएगा तथा लीला मंचन में अहम किरदार निभा रहे हैं बालीवुड स्टार एवं वेस्ट अभिनेता अवार्ड से विजेता गगन मलिक राम, सॉन्ग राइटर, सिंगर, ओटीटी यूट्यूब की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री स्वीटी सीता तथा टीवी सीरियल के जाने-माने फिल्म स्टार दिशांक अरोड़ा लक्ष्मण को मीडिया से रूबरू करवाया है | श्री अर्जुन कुमार ने यह भी कहा कि इस बार बॉलीवुड के नामी एक्शन डायरेक्टर की देखरेख में विशाल क्रेनो द्वारा लालकिला मैदान में राम रावण युद्ध को आकाश मार्ग से दिखाया जाएगा वही आकाश मार्ग से हनुमान जी का समंदर पार कर लंका जाना, संजीवनी बूटी लाना, हनुमान जी का राम लक्ष्मण को कंधे पर बिठा कर जाने के दृश्य लेटेस्ट तकनीक से दिखाई जाएंगे |                                                                           गगन मलिक ने कहा कि लोकप्रिय सीरियल रामायण में मैंने राम का किरदार किया था | मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि देश के दिल दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में होने वाली रामलीला में मैं प्रभु श्रीराम का अभिनय करूंगा | स्वीटी ने बताया कि मेरे लिए लव कुश रामलीला कमेटी दिल्ली में माता सीता का रोल बहुत चैलेंजिंग है इसके लिए मैं अभी से रिहर्सल कर रही हूं |दिशांक अरोड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भी बहुत गर्व महसूस करता हूं कि ऐतिहासिक लालकिला मैदान पर प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण का रोल करूंगा, इसके लिए मैं अभी से अध्ययन एवं रिहर्सल कर रहा हूं |                                          कमेटी के महासचिव श्री सुभाष गोयल ने प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि लव-कुश रामलीला कमेटी ने पिछले कुछ सालों में अलग ही स्थान बनाया है | लीला को इस वर्ष अधिक से अधिक डिजिटल हाईटेक करेंगे |फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ दिल्ली रंगमंच के नामचीन कलाकारों द्वारा लीला की जाएगी लीला हर वर्ग के दर्शकों की कसौटी पर खरी एवं पसंद की जाएगी | रामलीला कमेटी के चेयरमैन श्री पवन गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष लीला मंचन के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं लीला स्थल लालकिला मैदान पर सचखंड नानक धाम के विश्वविख्यात संत त्रिलोचन दास जी महाराज का प्रभु श्रीराम पर भव्य प्रवचन एवं संगीतमय कथा की जाएगी | श्री सत्यभूषण जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भव्य मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन लाल किला मैदान पर संपन्न होगा|

ये भी पढ़े: मनीष सिसोदिया को दिल्ली HC ने नहीं दी जमानत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED