Logo
April 26 2024 08:12 AM

रिया चक्रवर्ती बनी सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार के बीच की दरार

Posted at: Aug 11 , 2020 by Dilersamachar 9578

दिलेर समाचार, रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को अपने परिवार से मिलने नहीं देती थी। सुशांत सिंह राजपूत की बहने उनके घर के नीचे आकर खड़ी रहती थी। जब उनकी बहने को उन्हें मैसेज करती थी और कहती थी कि वह घर के नीचे खड़ी हैं और उनका इंतजार कर रही हैं मिलने के लिए तो उन्हें मेसेज आता था कि वह व्यस्त और मिल नहीं सकते। आज मिल नहीं सकते है। इस तरह से हर दिन बीतते चला गया । पुलिस के छानबीन के बाद यह पता चला कि उनकी बहनों को जो मैसेज आता था वह सुशांत सिंह नहीं करते थे ,बल्कि वह मैसेज रिया चक्रवर्ती करती थी । सिर्फ इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को अपने पिता को पैसे भेजने से मना करती थी। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को अपने परिवार से किसी भी तरह का मेल नहीं रखने देती थी।

 पुलिस के सुत्रों के अनुसार जब सुशांत सिंह राजपूत के कॉल रिकार्ड की जांच हुई तो बहुत बातें सामने आई हैं। सुत्रों की बात माने तो छह माह में सुशांत सिंह ने 59कॉल की थी। एक फिल्म स्टार के फोन में अगर एक हजार से भी ज्यादा कॉल आता तो उसको भी कम माना जाता हैं। लेकिन अगर हम सुशांत सिंह राजपूत की बात करें तो उनके फोन में सिर्फ 59 कॉल थी। उनकी काल डिटेल्स देखने के बाद यह भी पता चला कि उन्होंने पूरे साल में अपने पिता से सिर्फ छह बार बात किए हैं। माना यह भी जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने कुछ ऐसा किया था वह अपने परिवार और बाकि लोगों से भी कटे रहते थे। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से रिया चक्रवर्ती ने15 कोड़ रुपये निकाली थी जिसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था। सारी बातों को देखते हुए यही मालूम हो रहा है कि रिया चक्रवर्ती का बहुत बड़ा हाथ हैं सुशांत सिंह राजपूत की मौत में।

ये भी पढ़े: पुतिन का ऐलान- रूस की कोविड-19 वैक्सीन को मिली मंजूरी, मेरी बेटी को लगा पहला टीका

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED