Logo
May 6 2024 09:09 AM

ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करती हैं सोनिया गांधी : BJP सांसद

Posted at: Apr 22 , 2018 by Dilersamachar 9971

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। भाजपा सांसद भरत सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है. बलिया से भाजपा सांसद भरत सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया है कि ईसाई मिशनरी ही कांग्रेस को नियंत्रित करती है. पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ईसाई मिशनरी के इशारे पर ही काम करती हैं.

उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी से देश की एकता को खतरा है. पूर्वोत्तर भारत ईसाई मिशनरी के प्रभाव में है। पूर्वोत्तर में लोगों के ईसाई बनने से लोकतंत्र कमजोर हुआ है. दुनिया की सबसे शक्तिशाली संस्था यानी ईसाई मिशनरी जिस तरह का षड्यंत्र रच रही है, वह बहुत बड़ी चुनौती है.

उल्लेखनीय है कि सिंह ने पिछले दिनों देश मे भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को निशाना बनाने के लिये भी ईसाई मिशनरी संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया था.

ये भी पढ़े: हिट एंड रन मामला : सल्लू को मिली अब ये बड़ी राहत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED