Logo
May 5 2024 07:09 PM

संजय झील में फिसल कर गिरने से किशोर की मौत

Posted at: Oct 18 , 2018 by Dilersamachar 9951

दिलेर समाचार,नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित डीडीए की संजय वन झील में बुधवार को 16 साल का एक किशोर डूब गया।पुलिस और दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ झील गया था जहां लड़के का पैर फिसल गया और वह झील में गिर पड़ा।एक अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की एक टीम ने बाद में उसका शव निकाला। उन्हें दोपहर करीब तीन बजे घटना के बारे में जानकारी दी गई थी।

दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान शाहिद अली के तौर पर हुई है। वह महरौली का रहने वाला था।

 

ये भी पढ़े: साफ ट्रैक के वहम ने ली अमृतसर में मासूमों की जान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED