Logo
April 26 2024 07:23 PM

उम्र निकलने के बाद भी इस नेचुरल तरीके से बढ़ा सकते हैं अपनी लम्बाई

Posted at: May 20 , 2018 by Dilersamachar 9750
दिलेर समाचार, अधिकतर लोग अपनी लम्बाई को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं और हमेशा उसे बढाने के लिए नयी तरकीबें खोजते रहते हैं। आपको बता दें की लम्बाई बढ़नेकी कोई ख़ास उम्र नहीं होती है लेकिन किशोरावस्था में शरीर की लम्बाई सबसे ज्यादा बढ़ती है। कई माता पिता अपने बच्चों की लम्बाई बढाने के लिए उन्हेंतरह-तरह के मिल्क सप्लीमेंट और दवाइयां देते हैं।
 
लम्बाई बढ़ाने के लिए ज़रूरी नहीं की आप इन चीजों का सेवन करें बल्कि आप कुछ नेचुरल तरीके अपनाकर भी लंबाई बढ़ा सकते हैं। इस आर्टिकल मेंहम आपको लम्बाई बढ़ाने के कुछ ख़ास नेचुरल टिप्स बता रहे हैं।
 
 
 
हेल्दी नाश्ता करें
 
अगर आप नाश्ते में हेल्दी चीजें नहीं खाते हैं तो छोटी हाइट होने का यह भी एक कारण हो सकता है। इसलिए हेल्दी चीजों को अधिक से अधिक मात्रा मेंनाश्ते में शामिल करें। इन चीजों को खाने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है और यह लम्बाई बढ़ने में मदद करता है।
 
शराब सिगरेट का सेवन ना करें
 
छोटी उम्र में शराब और सिगरेट जैसी चीजें पीने से भी आपकी लम्बाई प्रभावित हो सकती है। ये पोषक तत्वों को अवशोषित करने की प्रक्रिया पर भी बुराअसर डालती है और इस वजह से आप जो भी खाते हैं उसका फायदा आपको नहीं मिल पाता है। इसलिए शराब और सिगरेट का सेवन पूरी तरह बंद करदें।
 
भरपूर सोयें
 
शरीर को बढ़ने में मदद करने वाले हार्मोन का स्त्राव तभी होता है जब आप सो रहे होते हैं। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि आप भरपूर मात्रा में सोयें जिससेशरीर को नेचुरल ग्रोथ मिल सके। रोजाना करीब 8 घंटे सोना अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त माना जाता है।
 
अच्छी डाइट
 
हेल्दी डाइट से मतलब होता है कि आप अपनी डाइट में मिनरल्स, प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहायड्रेट और एसेंशियल फैट्स स भरपूर चीजों का सेवन बढ़ा दें।इसके अलावा आप डेरी आइटम का भी सेवन करें।
 
शारीरिक बनावट
 
आप किस तरह उठते बैठते हैं इसका भी आसार आपकी लम्बाई पर पड़ता है। सही बॉडी पोश्चर से आपकी लम्बाई 6 इंच तक बढ़ सकती है। इसलिएहमेशा सीधा बैठे और झुक कर ज्यादा देर तक काम ना करें।

ये भी पढ़े: सावधान... बाथरूम में मोबाइल लेकर जानें से भी आप दे रहे है अपनी मौत को न्यौता

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED