Logo
April 26 2024 01:34 PM

गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक यात्री की मौत

Posted at: Sep 19 , 2018 by Dilersamachar 9951

दिलेर समाचार, यहां न्यूटाउन रेलवे स्टेशन पर देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से मंगलवार को एक यात्री की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार झांसी से निजामुद्दीन जा रही गतिमान एक्सप्रेस मंगलवार की शाम करीब 7.11 बजे न्यूटाउन स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान तीन यात्री रेल पटरी पार करते हुए उसकी चपेट में आ गए जिससे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गतिमान के चालक ने ओल्ड स्टेशन पर ट्रेन रोककर घटना की जानकारी रेल अधिकारियों को दी। । 

जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह ने बताया कि मौके पर एक यात्री मृत अवस्था में मिला तथा दो घायल थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभी किसी की पहचान नहीं हो पाई है।

 

ये भी पढ़े: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश कर रहा हैं मादक पदार्थ तस्कर: भाजपा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED