Logo
April 26 2024 09:58 AM

व्यापार में धोखे का शिकार बने व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग

Posted at: Feb 2 , 2018 by Dilersamachar 9831

दिलेर समाचार, जयपुर। व्यापार में धोखे का शिकार हुए जयपुर के एक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह आत्मदाह कर लिया। जयपुर के शास्त्री नगर क्षेत्र में रहने वाले अशोक कुमार नाम के इस व्यक्ति ने सुबह पेट्रोल छिड़कर स्वयं को आग लगा ली।

घटना सुबह करीब 5.30 बजे की है जब राजस्थान पुलिस एकेडमी के नजदीक स्थित एक घर की छत्त से आग की लपटों के साथ चीखने की आवाजें सुनाई दी। लोग जब मकान के नजदीक पहुंचे तो व्यापारी अशोक दुसाद आग की लपटों में घिरा हुआ था और छत्त पर इधर-उधर भाग रहा था।

लोगों ने मदद करने का भी प्रयास किया लेकिन काफी देर हो चुकी थी। घटना इतनी वीभत्स थी कि व्यापारी के शव को पहचान पाना भी मुश्किल था। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस व अन्य विभाग के कर्मियों ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

पुलिस ने जब व्यापारी के मकान में उसके कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें व्यापारी ने चार लोगों के खिलाफ करीब एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं व्यापारी के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े: सरकारी डॉक्टर बोला गर्भ में बच्चे की मौत, निजी अस्पताल में स्वस्थ जन्मा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED