Logo
May 8 2024 05:00 AM

जाते-जाते कुछ करने के मूड में हैं अनुष्का शर्मा

Posted at: Oct 8 , 2019 by Dilersamachar 9574

सुभाष शिरढोनकर

अनुष्का शर्मा कैरियर की शुरूआत से अलग तरह के किरदार वाली फिल्में करती रही हैं। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में ’रब ने बना दी जोड़ी’ (2008) में शाहरूख के अपोजिट अपने अभिनय की पारी शुरू करने वाली इस अभिनेत्राी ने अपने बिंदास अभिनय के बल पर इस इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई।

’रब ने बना दी जोड़ी’ (2008) के बाद ’बैंड बाजा बारात’ (2010) लेडीज वर्सेस रिक्की बहल’ (2011) ’जब तक है जान’ (2012) और ’पीके’ (2014) जैसी न जाने कितनी ही फिल्मों में हर बार अनुष्का शर्मा ने खुद को अभिनय के नए अंदाज में प्रस्तुत किया ।

अनुष्का शर्मा ने 2014 में खुद के प्रोडक्शन हाउस ’क्लीन स्लेट फिल्म्स’ की स्थापना करते हुए रोड थ्रिलर ’एनएच 10’ (2015) बनाई। फिल्म और अनुष्का के काम को खूब पसंद किया गया। उनके द्वारा निर्मित दूसरी फिल्म ’फिल्लोरी’ (2017) सुपर नेचुरल ड्रामा बेस्ड थी लेकिन इसे ’एनएच 10’ (2015) की तरह कामयाबी नहीं मिल सकी।

मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली से एक लंबे रिलेशन में रहने के बाद  11 दिसंबर, 2017 को अनुष्का शर्मा ने, उनके साथ शादी कर ली। इस शादी के बाद अनुष्का शर्मा द्वारा बनाई गई तीसरी फिल्म ’परी’ (2018) रिलीज हुई लेकिन इसका हाल बहुत बुरा रहा।

पिछली बार अनुष्का शर्मा शाहरूख के अपोजिट ’जीरो’ (2018) में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी थी। ’जीरो’ (2018) के पहले अनुष्का और वरूण धवन स्टॉरर ’सुई धागा’ (2018) भी फ्लॉप साबित हुई थी।

हकीकत यह है कि शादी के बाद अनुष्का का चार्म काफी कम हुआ है। उस पर ’जीरो’ (2018) की नाकामी ने रही सही कसर पूरी कर दी और ऐसे में अनुष्का के पास नया काम आना करीब करीब बंद हो चुका है लेकिन अनुष्का का कहना है कि ’जीरो’ (2018) के बाद उन्होंने एक छोटा ब्रेक लिया है’। उनका यह ब्रेक खत्म होता कि उसके पहले उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें भी आने लगी हैं। हालांकि अनुष्का इस तरह की ,खबरों का पुरजोर खंडन कर रही हैं लेकिन यदि अनुष्का के प्रेगनेंट होने की खबर सच है तो उनके हाथों ’सत्ते पे सत्ता का रीमेक’ निकलकर कैटरीना कैफ या दीपिका में से किसी की झोली में जा सकती है। उल्लेखनीय है कि रोहित शेट््टी और फरहा खान द्वारा निर्मित इस रीमेक में हेमा मालिनी वाले किरदार के लिए अनुष्का शर्मा के नाम पर विचार किया जा रहा हैं।

अपने पति विराट कोहली की कामयाबी पर इतराती फिरने वाली अनुष्का को फिलहाल एक कामयाब फिल्म की तलाश है। अनुष्का का कहना है कि वह इंडस्ट्री को अलविदा कहने से पहले कम से कम एक ऐसी फिल्म करना चाहती हैं जो हर किसी को हैरान कर दे। 

ये भी पढ़े: कुछ भ्रांतियां जो नाहक इस्लाम को कर रही हैं बदनाम

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED